मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया में आकांक्षी प्रखंड के संपूर्णता अभियान का शुभारंभ Launch of completeness campaign of aspirational block in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया में आकांक्षी प्रखंड के संपूर्णता अभियान का शुभारंभ Launch of completeness campaign of aspirational block in Gamharia

गम्हरिया : छोटा गम्हरिया स्थित सामुदायिक भवन में गम्हरिया प्रखंड में आकांक्षी प्रखंड के संपूर्णता अभियान का शुक्रवार का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्वास्थ्य, महिला बाल विकास एवं कृषि के कुल छह योजनाओं में सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाओं से चयनित प्रखंड के लाभुकों को शत- प्रतिशत आच्छादित कराना है। इसके लिए तीन महीने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग की अपील किया। इस मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने इसके तहत गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव से पूर्व देखभाल मिले, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हो, हेल्थ कार्ड का वितरण हो और स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो, इस पर ध्यान रखने को कहा। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को उन्होंने प्रखंड को संपूर्णता अभियान के सभी इंडिकेटरों को संतृप्त करने तथा प्रखंड को स्वस्थ, समर्थ व समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य करने का शपथ दिलाया। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाए गए थे जिसका अधिकारियों ने अवलोकन किया। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी, कृषक समिति के सोखेन हेम्ब्रम, मुखिया निरोला सरदार समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन