मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेवियर स्कूल में सीआईएससीई ज़ोनल फुटबॉल टीम चयन के लिए प्रतियोगिता आयोजित CISCE zonal football team selection competition organized at Xavier School

लेखक: प्रकाशित:
जेवियर स्कूल में सीआईएससीई ज़ोनल फुटबॉल टीम चयन के लिए प्रतियोगिता आयोजित CISCE zonal football team selection competition organized at Xavier School

गम्हरिया : जेवियर स्कूल गम्हरिया में सीआईएससीई जोनल फुटबॉल टीम के चयन हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर के 15 आईसीएसई स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता को तीन चरणों में बांटा गया था,जिसमें अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 के बच्चों का चयन किया गया जो रिजिनल में जमशेदपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एक्सआईटीई कॉलेज के प्राचार्य फादर फ्रांसिस एस.जे और जेवियर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा एस.जे के द्वारा संयुक्त रूप से फुटबॉल में किक मार कर किया गया। इस मौके पर बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए फादर सेबेस्टियन ने कहा कि आज पूरे विश्व में फुटबॉल सबसे लोकप्रिय खेल है और आप इस  खेल का हिस्सा है। यह बहुत ही गर्व की बात है कि आप लोग फुटबॉल खेलना पसंद करते हैं। जबकि भारत में सभी को क्रिकेट पसंद हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपनी खेल भावना का परिचय देते हुए जमशेदपुर जोन के साथ-साथ  अपने-अपने विद्यालय का नाम भी रोशन करने की अपील किया। प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में जेएसए की ओर से छोटराय टुडू, वीर सिंह, लक्ष्य हेंब्रम, दीपक कुमार और बीजू मुर्मू उपस्थित थे। मुख्य चयनकर्ता की भूमिका में एसके डे मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य फादर दयानिधि एस.जे, सिस्टर रश्मि, सिस्टर अर्चना, ब्रदर अम्लराज, विद्यालय के खेल शिक्षक विकास कुमार सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी, तूलिका धारा कोले आदि का अहम योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन