मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अल्प कार्यकाल में राज्य की जनता के लिए बेहतर करने का प्रयास किया- चम्पाई सोरेन Tried to do better for the people of the state in a short tenure - Champai Soren

लेखक: प्रकाशित:
अल्प कार्यकाल में राज्य की जनता के लिए बेहतर करने का प्रयास किया- चम्पाई सोरेन Tried to do better for the people of the state in a short tenure - Champai Soren

सरायकेला : शुक्रवार को अपने गृह जिला पहुंचे निवर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का कई जगहों पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।  इस दौरान कांड्रा बाजार, कांड्रा मोड़, पिंडराबेड़ा, कलिकापुर, गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक, आदित्यपुर आदि स्थानों पर झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उनके स्वागत में उमड़ पड़ी थी। हालांकि इस दौरान  चंपाई सोरेन थोड़े भावुक नजर आए मगर उन्होंने अपने समर्थकों को भरोसा दिलाया कि उनके हक और अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी।उन्होंने अपने अल्प समय के कार्यकाल को संतोषजनक बताते हुए कहा कि उन्हें जितना भी मौका मिला राज्य की जनता के लिए बेहतर से बेहतर करने का प्रयास किया। शिक्षा- स्वास्थ्य जैसे बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने की योजनाएं कैबिनेट में पास कराई। जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त कराया। उन्हें इसका मलाल रह गया कि वे अपने हाथों से नियुक्ति पत्र नहीं बांट सके। निवर्तमान मुख्यमंत्री ने अपनी विरासत को वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आगे बढ़ाने का भरोसा दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन