मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टीजीएस ने 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य किया निर्धारित, 55 पेड़ लगाकर किया गया शुरुआत TGS set a target of planting 1500 trees, started by planting 55 trees

लेखक: प्रकाशित:
टीजीएस ने 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य किया निर्धारित, 55 पेड़ लगाकर किया गया शुरुआत TGS set a target of planting 1500 trees, started by planting 55 trees

गम्हरिया : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप की ओर से स्वंय सेवा के तहत गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के राजगोड़ा मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान उंक्त मैदान में  करीब 55 पेड़ लगाए गए। बताया गया है कि टाटा स्टील ग्रोथ शॉप की ओर से इस वर्ष कुल 1500 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके तहत शनिवार को इस अभियान की शुरुआत की गई। इसी प्रकार अन्य जगहों पर भी यह अभियान चलाया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के पूर्व ईआईसी आर. रामचन्द्रन की धर्मपत्नी श्रीमति रामचन्द्रन, कंपनी के महाप्रबंधक शरद शर्मा, टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महासचिव शिवलखन सिंह, मेनटेनेंस प्रमुख बृजेश कुमार, हेड मशीन शॉप हेड अमित राय, एसएन सिंह, वरीय प्रबंधक राम नरेश, वरीय प्रबंधक (एडमिन) संजय सिंह, यूनियन के उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, संयुक्त सचिव नवीन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, ओमप्रकाश पाठक, कौशल कुमार, प्रभुनाथ कर्ण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जया झा, जय राम, सिमरनजीत सिंह, संजय कुमार, अशोक महतो समेत स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन