मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर के जगन्नाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण- चम्पाई सोरेन Jagannath Temple of Railway Colony Adityapur will be beautified - Champai Soren

लेखक: प्रकाशित:
रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर के जगन्नाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण- चम्पाई सोरेन Jagannath Temple of Railway Colony Adityapur will be beautified - Champai Soren

आदित्यपुर : श्री श्री जगन्नाथ मंदिर रथ यात्रा पूजा समिति, आदित्यपुर की वापसी रथ यात्रा पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के जल संसाधन सह तकनीकी शिक्षा मंत्री चंपाई सोरेन उपस्थित थे। उन्होंने इच्छापुर मौसी बाड़ी दुर्गा मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। इससे पूर्व जगन्नाथ समिति के प्रथम सेवक विजय शंकर मिश्रा, संरक्षक पीसी संरक्षक, अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ0 एनपी चौधरी, कोषाध्यक्ष सह प्रधान सचिव मोहित कुमार, संतोष बेहरा, सचिव कृष्ण प्रसाद, राजू मुखी, अतिरिक्त सचिव चंदन शर्मा, अभिषेक कुमार, संजीत कुमार महतो, एसएस यादव, श्रीनिवास यादव, सुभाष चंद्र महतो, मोहन चंद्र महतो, अग्रवाल जी, राकेश मिश्रा, राहुल यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन सचिव रंजीत प्रधान, गुरुचरण मुखी, सुभाष करवा, परमेश्वर प्रधान, राजेश लाहा, पुरेन्द्र नारायण सिंह, सुरेश धारी, धीरेन महतो समेत समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर मंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर के जगन्नाथ मंदिर का पूरा निर्माण और मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा जिसमे पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन