मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट एक मे सेवानिवृत्त कर्मचारी विजय प्रधान को दी गई भावभीनी विदाई Emotional farewell given to Vijay Pradhan, a retired employee of Ramakrishna Forgings Plant-1

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट एक मे सेवानिवृत्त कर्मचारी विजय प्रधान को दी गई भावभीनी विदाई Emotional farewell given to Vijay Pradhan, a retired employee of Ramakrishna Forgings Plant-1

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोजिंग्स लिमिटेड, प्लांट एक मे एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त कर्मचारी विजय प्रधान को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कंपनी के एचआर प्रबंधक रिंटू मुखर्जी ने कहा कि विगत करीब 40 वर्षों के लंबे कार्यकाल में इन्होंने अपनी कुशल कार्यक्षमता का परिचय दिया है। आरकेएफएल परिवार उनके योगदान को सदैव याद रखेगा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष अभय लाभ ने कहा है विजय प्रधान सेवानिवृत्त जरूर हुए हैं, पर इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। उन्होंने विजय के स्वस्थ व दीर्घायु रहने की कामना किया। समारोह को एचआर विभाग के विवेक कांत, यूनियन के महासचिव तारकेश्वर यादव, उपाध्यक्ष दिनेश राम, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव, भूपेंद्र गोराई आदि ने भी सम्बोधित किया। अपने विदाई के मौके पर विजय प्रधान ने सभी कर्मचारियों को बेहतर सहयोग देने के  लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कंपनियों और कर्मचारियों द्वारा उन्हें माला पहनाकर और उपहार प्रदान कर विदाई दी गई। इस मौके पर जीपी दास, विपुल गोलदार, शैलेंद्र सिंह, नवल झा, मुकुंद महतो, राज कुमार साफी, बाबू लाल यादव, कुशध्वज प्रामाणिक समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन