मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मनोहरपुर विस क्षेत्र की जनता का सदा ऋणी रहूंगी : जोबा माझी I will always be indebted to the people of Manoharpur district: Joba Majhi

लेखक: प्रकाशित:
मनोहरपुर विस क्षेत्र की जनता का सदा ऋणी रहूंगी : जोबा माझी I will always be indebted to the people of Manoharpur district: Joba Majhi

●सांसद बनने के बाद फल बार मनोहरपुर पहुंची जोबा माझी का हुआ भव्य स्वागत
मनोहरपुर : सिंहभूम से सांसद निर्वाचित होने के बाद जोबा माझी सोमवार को पहली बार मनोहरपुर पहुंची। इस दौरान सांसद जोबा माझी का झामुमो कार्यकर्ता और समर्थकों ने फॉरेस्ट नाका चौक पर भव्य स्वागत किया और जीत की बधाई दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता सह ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि हमारे क्षेत्र की विधायक अब सांसद बन गई है। अब हमारे क्षेत्र की समस्याओं को दिल्ली में प्रमुखता से रख कर निदान किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि एक आंदोलनकारी की विधवा को मनोहरपुर की जनता ने जो मान-सम्मान दिया है उसका हमेशा ऋणी रहूंगी। उन्होंने समर्थकों से कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से  उन्हें अवगत कराएं, उसके समाधान का भरसक प्रयास करूंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने को कहा। इस मौके पर झामुमो नेता जगत माझी, वरिष्ठ झामुमो नेता अशोक वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मानएल बेक, पूर्व अध्यक्ष पंकज महतो, बंदना उरांव, किशोर कुमार खलखो, अमर महतो, अजहर अली, मोहम्मद उमर, मुखिया पूजा कुजूर, सीताराम गोप, बिनोद सिंह, बिट्टू महतो, बिश्राम कुजूर, इरूष खाखा, राकेश दास, तुन्नू सतीश खाखा, सबन धनवार, पंचड़ेव चौधरी, मुकेश रजक समेत काफी संख्या में  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन