मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टीजीएस कर्मचारियों के बच्चों के बीच नैतिक आचरण और उन्नत भविष्य पर आधारित चित्रांकन और क्विज प्रतियोगिता आयोजित Drawing and quiz competition based on ethical conduct and bright future organized among children of TGS employees

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : एथिक्स माह के अवसर पर गम्हरिया के टीजीएस कॉलोनी स्थित विद्या ज्योति मैदान में टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारी एवं वेंडर पार्टनर कर्मचारियों के बच्चों के लिए नैतिक आचरण एवं उन्नत भविष्य पर आधारित चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित टीजीएस के विभागीय एथिक्स को-ऑर्डिनेटर अमित राय ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि हमारा आचरण नैतिक होगा, तभी हमारा भविष्य भी उज्जवल एवं उन्नत होगा। इस अवसर पर बच्चों को जेआरडी टाटा की जीवनी को बताया गया एवं उससे आधारित प्रश्न भी पूछे गए। अंत मे चित्रांकन और क्विज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर एथिक्स चैंपियन जया झा समेत टीजीएस के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन