मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा Preparation for assembly elections discussed in Mahila Congress meeting

लेखक: प्रकाशित:
महिला कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा Preparation for assembly elections discussed in Mahila Congress meeting

आदित्यपुर : महिला जिला कांग्रेस की एक बैठक आदित्यपुर के बंतानगर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला सेल कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बैजन्ती बारी ने किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर सुनीता मिश्रा के अलावा प्रदेश महासचिव पुनिता चौधरी, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अम्बुज पांडे, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष तस्लीमा मल्लिक, युवा कांग्रेस के आनंद सिंह आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुट जाने की अपील किया। इस मौके पर क्षेत्र के महिलाओं की समस्याओं और रोजगार के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सुमन होनहागो, होली होनहागो, दशमिता हाईबुरु, एनिमा मंडल, मैरी मुखी, झोस्थाना कर्मकार समेत कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन