मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गंदगी का अंबार और नाला जाम रहने से नारकीय जीवन जी रहे वार्ड चार के मोतीनगर निवासी Motinagar residents of Ward 4 are living a hellish life due to piles of filth and blocked drains

लेखक: प्रकाशित:
गंदगी का अंबार और नाला जाम रहने से नारकीय जीवन जी रहे वार्ड चार के मोतीनगर निवासी Motinagar residents of Ward 4 are living a hellish life due to piles of filth and blocked drains

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत गम्हरिया स्थित वार्ड चार के मोतीनगर में व्याप्त गंदगी और नाला जाम रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से गंदगी की सफाई नहीं कराए जाने के कारण उंक्त मुहल्ले के निवासी नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। मुहल्लावासियों ने बताया कि विगत कई माह से मोतीनगर के रोड नम्बर एक मे सफाई नहीं कराए जाने के कारण कई जगहों पर गंदगी का अंबार लगा है जिससे दुर्गंध आती है। इस कारण जहां मच्छरों से लोग परेशान हैं, वहीं इस कारण उधर से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। इसी प्रकार नाला जाम रहने से बरसात के मौसम में गंदा व दुर्गन्धयुक्त पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे क्षेत्र में बीमारी फैलने की भी प्रबल संभावना है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के प्रशासक से अविलम्ब इस वार्ड में गंदगी और नाले की सफाई कराने की मांग किया है। बताया है कि शीघ्र इस समस्या का निदान नहीं किया जाता है तो मोहल्लावासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन