मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीसी ने गम्हरिया अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश DC conducted surprise inspection of Gamharia zonal office, gave many instructions

लेखक: प्रकाशित:
डीसी ने गम्हरिया अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश DC conducted surprise inspection of Gamharia zonal office, gave many instructions

गम्हरिया : जिला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला द्वारा शनिवार को गम्हरिया का दौरा कर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जमाबंदी खतियान की अद्यतन स्थिति, नामान्तरण, सक्सेशन म्यूटेशन मामले की प्रगति, लंबित जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र से संबंधित मामले की जांच कर समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने सीओ को लंबित मामलों का शीघ्र निबटारा करने का निर्देश दिया।  इसी क्रम में उपायुक्त ने वार्ता के दौरान बताया कि राज्य स्तर पर प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी अंचल कार्यालय का रूटीन निरीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए अलग अलग टीम भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर स्थल जांच भी किया जाएगा। इस जांच के दौरान जिले के कई अधिकारी भी शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन