मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बिरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कोलाबिरा में वार्षिकोत्सव पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन Science exhibition organized on the annual day at Bira International Public School, Kolabira.

लेखक: प्रकाशित:
बिरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कोलाबिरा में वार्षिकोत्सव पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन Science exhibition organized on the annual day at Bira International Public School, Kolabira.

कोलाबीरा : शनिवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत तिरीलडीह (कोलाबीरा) स्थित बिरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन  झारखंड सरकार की पूर्व संयुक्त सचिव उमा महतो ने फीता काटकर किया। इस मौके पर राजकीय पालिटेक्निक, खरसावां के प्राचार्य अयोध्या कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। अतिथियों ने विद्यालय की ओर से आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चो के प्रतिभा की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रदर्शनी से बच्चों का मनोबल बढ़ता है जो आगे चलकर आविष्कार का रूप ले लेता है। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन रामदयाल महतो ने स्कूल के गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि यह विद्यालय 'लो लिविंग हाई थींकिंग' की सोच से ओतप्रोत है। प्रदर्शनी के पश्चात बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर उपस्थित अतिथि व अभिभावकों का दिल जीत  लिया। तत्पश्चात, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक देवव्रत मोहंती, शिक्षिका सरिता कुमारी, हर्षमनी महतो, अर्चना महतो, स्वपना सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन