मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एमएसीपी सहित अन्य लम्बित मांगों के समर्थन में 5 अगस्त को प्रदेश मुख्यालय में शिक्षक करेंगे आमरण अनशन Teachers will fast unto death at the state headquarters on August 5 in support of MACP and other pending demands

लेखक: प्रकाशित:
एमएसीपी सहित अन्य लम्बित मांगों के समर्थन में 5 अगस्त को प्रदेश मुख्यालय में शिक्षक करेंगे आमरण अनशन Teachers will fast unto death at the state headquarters on August 5 in support of MACP and other pending demands

आदित्यपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संगठन के प्रदेश इकाई के द्वारा सभी शिक्षकों के लिए सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना (एमएसीपी ) से अच्छादन, सभी शिक्षक -कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, अंतर- जिला स्थानांतरण नीति को संशोधित कर बाहर जिले के सभी शिक्षकों को एक अबसर प्रदान करने तथा शैक्षणिक कार्यों पर गैर-शैक्षणिक कार्यों का बढ़ता दबाव के विरुद्ध में 5 अगस्त से राज्य मुख्यालय में प्रस्तावित आमरण अनशन कार्यक्रम का संगठन के सरायकेला जिला इकाई ने बैठक कर तन -मन- धन से समर्थन देने का ऐलान किया है। बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने संगठन के सभी मांगों को जायज बताया तथा पूरी निष्ठा के साथ आंदोलन में सम्मिलित होने की संकल्प को दोहराया। आज आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपक दत्ता, जिला अध्यक्ष  श्री मानिक प्रसाद सिंह, महासचिव श्री सुदामा माझी, चंद्र मोहन चौधरी,अश्विनी मिश्रा, देवेंद्र नाथ साव, बुद्धेश्वर साहू, अजीत कुंभकार, सोमेन दास, तरणी प्रसाद साहू, विनोद कुमार, गदाधर महतो, अरुण प्रसाद बर्मन, हेमंत मार्डी, निखिल कुंभकार, सुषमा बनर्जी, शीला झा , मोहम्मद शमीम अंसारी ,संजय कुमार श्रीवास्तव, श्रीधर हालदार, विष्णु पद प्रमाणिक, प्यारेलाल सिंह, मनु सिंह सरदार, शिवहरि चौधरी, नारायण प्रसाद, संजय गुप्ता, हिमांशु महतो, मोहम्मद उमर एवं हरिकिशोर चौधरी सहित संगठन के समर्पित अनेक शिक्षकों -शिक्षिकांएं सम्मिलित हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन