मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्राम देवता की पूजा कर की गई सुख- समृद्धि की कामना Wish for happiness and prosperity by worshiping the village deity

लेखक: प्रकाशित:
ग्राम देवता की पूजा कर की गई सुख- समृद्धि की कामना Wish for happiness and prosperity by worshiping the village deity

गम्हरिया : कांड्रा के भट्टी गली के समीप में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पारम्परिक विधि-विधान के साथ धूमधाम से ग्राम देवता की पूजा की गई। इस मौके पर ग्रामवासियों ने ग्राम देवता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना किया। बताया गया कि क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे इसलिए प्रत्येक वर्ष धान की रोपाई से पूर्व ग्राम देवता की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि ग्राम देवता की पूजा करने से अच्छी बारिश व अच्छा फसल होने की संभावना रहती है। पुजारी जोधराय महतो ने बताया कि विगत कई दशकों से स्थानीय ग्रामीणों की ओर से ग्राम देवता की पूजा की जा रही है। इसके आयोजन में समाजसेवी लाल बाबू महतो, रोशन साव, अजित सेन, राम महतो, जयपाल यादव, सरोज महतो, मनीष प्रसाद, मन्नू  साव समेत सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन