मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नशा उन्मूलन को लेकर कांड्रा पुलिस ने निकली रैली, लोगों को किया नशा के प्रति जागरूक Kandra Police took out a rally regarding drug eradication, made people aware about drug addiction

लेखक: प्रकाशित:
नशा उन्मूलन को लेकर कांड्रा पुलिस ने निकली रैली, लोगों को किया नशा के प्रति जागरूक Kandra Police took out a rally regarding drug eradication, made people aware about drug addiction

 गम्हरिया : जिला एसपी के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर कांड्रा थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में  पुलिसकर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। कांड्रा थाना परिसर से निकाली गई यह रैली क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों व मुहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से सभी तरह के नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करने की अपील की गई। रैली के दौरान तख्ती में लिखे गए ''समाज में जागरूकता लाओ, नशे को दूर भगाओ, मिलजुल कर सब आगे आओ, नशे को दूर भगाओ, जो होगा नशे का आदी, उसके जीवन में होगा बर्बादी, जन -जन का यही संदेश, नशा मुक्त हो हमारा देश'' आदि नारे लगाकर लोगों को चलो सब को जागरुक किया गया।नशा मुक्ति दिवस सब मिलकर मनाएं आदि लिखे स्लोगन के साथ जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया। इस रैली में थाना प्रभारी समेत कांड्रा थाना के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, रामसेवा पासवान, संतोष कुमार मौर्य, रामदयाल उरांव, रामदयाल लोहरा, शिवजी सिंह, एएसआई अशोक मिंज, जगन्नाथ शर्मा, गुरुवा मुंडा, गिरजा राम, नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार राय, प्रकाश पासवान, राजेंद्र प्रसाद, जगन्नाथ गोप, दुर्गा केराई के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन