मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

धूमधाम से गम्हरिया गुरुद्वारा में मनाया गया हरगोविंद सिंह का प्रकाश पर्व Hargobind Singh's Prakash Parv celebrated with pomp in Gamharia Gurudwara

लेखक: प्रकाशित:
धूमधाम से गम्हरिया गुरुद्वारा में मनाया गया हरगोविंद सिंह का प्रकाश पर्व Hargobind Singh's Prakash Parv celebrated with pomp in Gamharia Gurudwara

गम्हरिया : गुरुद्वारा परिसर गम्हरिया में सिखों के छठे गुरु हरगोविन्द सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विगत तीन दिनों से चले आ रहे गुरुग्रंथ पाठ का समापन कर पूजा व अरदास की गई। इस मौके पर संगत की ओर से भजन, कीर्तन आदि का आयोजन भी किया गया। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में भव्य लंगर का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के इंद्रजीत  सिंह, पाल सिंह, भूपिंदर सिंह, हरिंदर सिंह, निर्मल सिंह, अमरजीत सिंह समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा। इस अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन