मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बिना ग्राम सभा के जमीन खरीद बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन Villagers demonstrated at the block cum zonal office against buying and selling land without Gram Sabha

लेखक: प्रकाशित:
बिना ग्राम सभा के जमीन खरीद बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन Villagers demonstrated at the block cum zonal office against buying and selling land without Gram Sabha

गम्हरिया : बिना ग्राम सभा के ही अवैध रूप से जमीन बेचे जाने के विरोध में पालूबेड़ा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष पारंपरिक हथियारों से लैस होकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान धरमू मांझी ने बताया कि उनके गांव में बिना ग्राम प्रधान की अनुमति के बिल्डरों द्वारा जमीन खरीदी जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी कीमत पर बाहरियों को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बिल्डर वहां की जमीन खरीदने के बारे में सोचें भी नहीं अन्यथा उलगुलान किया जाएगा। प्रदर्शन के पश्चात, ग्रामीणों के एक
प्रतिनिधिमंडल द्वारा अंचलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। उंक्त ज्ञापन के माध्यम से हाल के दिनों मे पालुबेड़ा मौजा में दाखिल खारिज सभी म्यूटेशन को रद्द किए जाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि भू माफिया बगैर ग्राम सभा अनुमति के ही जमीनों की खरीद बिक्री कर रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ जमीन दलाल एवं बिल्डरों ने गांव की जमीन की खरीद बिक्री शुरू की है। उन्होंने करीब 40 डिसमिल जमीन बेच दिया है। इस दौरान उन्होंने जमीन खरीद बिक्री जारी रहने पर आगे आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस प्रदर्शन में उंक्त गांव के सैकड़ो महिला व पुरुष शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन