मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फाॅर्स की बैठक आयोजित District level mining task force meeting held under the chairmanship of DC

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फाॅर्स की बैठक आयोजित District level mining task force meeting held under the chairmanship of DC

सरायकेला : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फाॅर्स से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा कर अवैध खनन तथा परिचालन के विरुद्ध कार्य योजना निर्धारित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देश के आलोक में आगामी 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्णतः रोक रहेगी। इस अवधि में वैध स्टॉक यार्ड से बालू का उठाव या बिक्री किया जा सकेगा। 
बैठक के क्रम में बिंदुवार चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बालू , कोयला एवं पत्थर आदि के अवैध खनन एवं परिचालन मे संलिप्त लोगों पर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, अवैध खनन पर नियंत्रण तथा अवैध खनन के परिचालन में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई हेतु विभिन्न प्रभावित क्षेत्रो में औचक निरीक्षण करने, जिला अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहो (चावलीबासा, पातकुम, मिलन चौक, प्रखंड कार्यालय कुकड़ू आदि) पर चेक पोस्ट स्थापित करने तथा तीन शिफ्ट में पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को आपसी समन्वय स्थापित कर विभिन्न क्षेत्रो मे औचक निरीक्षण कर अवैध खनन के विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई करने तथा नियमित रुप से संभावित क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहो पर बड़े वाहनों की जाँच करने का निर्देश दिया। बैठक मे  मुख्य रुप से जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बर्दियार, प्रशिक्षु आईएएस कुमार रजत, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, जिला खनन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन