मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

तितिरबेला में सड़क निर्माण में जमीन अधिग्रहण का ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने भांजी लाठियां Villagers protested against land acquisition for road construction in Titirbela, police resorted to lathicharge

लेखक: प्रकाशित:
तितिरबेला में सड़क निर्माण में जमीन अधिग्रहण का ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने भांजी लाठियां Villagers protested against land acquisition for road construction in Titirbela, police resorted to lathicharge

सरायकेला : ज़िले के सरायकेला अंचल अंतर्गत तीतिरबिला मौजा में जमीन अधिग्रहण कर सरायकेला से उड़ीसा को जोड़नेवाले हाईवे निर्माण कार्य का ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार को पारंपरिक हत्यारों के साथ जबरदस्त विरोध किया गया। इस दौरान उपायुक्त के निर्देश पर बतौर दंडाधिकारी मौजूद सरायकेला के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह समेत अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति , जिला भू अर्जन पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव और जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामड के साथ पुलिस पदाधिकारी के रूप में मुख्यालय डीएसपी प्रदीप उरांव, सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी हीरालाल कुमार, राजनगर थाना प्रभारी राजनगर व काफी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे। बताया गया है कि जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ उसके करीब एक घंटा बाद भीड़ की शक्ल में काफी संख्या में लोगों ने अचानक पुलिस बल पर और निर्माण कार्य कर रही टीम पर हमला कर दिया जिसमें कई पुलिस बलों को हल्की चोटें भी आई। वही ग्रामीणों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात को ग्रामीण रख रहे थे। इस बीच ग्रामीण और प्रशासनिक पदाधिकारियो के बीच विवाद बढ़ गया। उसके बाद प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू कर दिया गया और लाठी चार्ज कर दिया गया। इसमें कई ग्रामीण घायल भी हुए हैं। लाठीचार्ज के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन उनके पुरखों की है। यहां खेती के अलावा देव स्थल भी है। उन्होंने बताया कि बगैर ग्रामसभा के सरकार ने उनके जमीन पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया है जिसका हम विरोध कर रहे हैं। इस सम्बंध में स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन