मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर शिक्षकों को विशेष रूप से ध्यान देने की है आवश्कता- डीसी Teachers need to pay special attention to the basic education of children - DC

लेखक: प्रकाशित:
बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर शिक्षकों को विशेष रूप से ध्यान देने की है आवश्कता- डीसी Teachers need to pay special attention to the basic education of children - DC

◆निपुण समागम 2024 के तहत एनआर प्लस टू उवि में जिला स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित
सरायकेला : निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य के सभी जिलों में निपुण समागम 2024 के तहत जिला स्तरीय टीचिंग लर्निंग मटेरियल (TLM) मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत नृपराज प्लस टू उच्च विद्यालय, सरायकेला में लर्निंग टीचिंग मटेरियल मेला प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में विभिन्न स्टॉल पर सभी प्रखंड के शिक्षकों द्वारा बनाए गए भाषा, गणित, अंग्रेजी और बहुभाषा से सम्बंधित टीचिंग लर्निंग मैटेरियल(TLM) को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्कता है। कहा कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए यह जरुरी है कि समय-समय पर कक्षा कक्ष में भी इस तरह के टीएलएम का निर्माण अथवा इसका उपयोग हो। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समागम का उद्देश्य अन्य विद्यालयों के बेहतर प्रयासों/क्रियाओ से सीख लेकर नई दिशा में प्रयास कर बच्चों को बेहतर वातावरण में शिक्षा प्रदान करना है। सभी शिक्षक आपसी समन्वय स्थापित कर जिज्ञासा से नई दिशा में कार्य करें और बच्चों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करें। उपायुक्त ने कहा कि नई तकनीक तथा विज्ञान, गणित आदि की जानकारी दैनिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दें।
मेले में विभिन्न स्टॉलों पर शिक्षको द्वारा लगाए गए टीचिंग लर्निंग मैटेरियल प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने शिक्षकों से वार्ता कर बच्चो को नई तकनीकों से खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका है। आपके कुशल योगदान से बच्चे नई ऊंचाई की ओर बढ़ेंगे। इस मौक़े पर उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बर्दीयार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेम्ब्रम , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं अधिकारी अन्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन