मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुई पत्रकार विद्या शर्मा की माता, कई लोगो ने अंतिम यात्रा में लिया भाग Journalist Vidya Sharma's mother merged in Panchatatva, many people participated in the last journey

लेखक: प्रकाशित:
पंचतत्व में विलीन हुई पत्रकार विद्या शर्मा की माता, कई लोगो ने अंतिम यात्रा में लिया भाग Journalist Vidya Sharma's mother merged in Panchatatva, many people participated in the last journey

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार विद्या शर्मा की माता मुलक रानी शर्मा पंचतत्व में विलीन हो गई। गुरुवार को उंनका अंतिम संस्कार कर दिया गया जहां उनके बड़े पुत्र धर्मनाथ शर्मा ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व उनकी शव यात्रा में काफी संख्या में कॉलेज के छात्र, कई समाजसेवी समेत गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान भरत शर्मा, विद्या शर्मा,आलोक कुमार, आदित्य कुमार, कौशिक कुमार, प्रियेश कुमार  के अलावा परिवार के सभी सदस्य और अशोक कर, अर्जुन शर्मा, उपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। विदित है जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की 90 वर्षीय माता मूलक रानी देवी की बीते बुधवार को संध्या में जमशेदपुर स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। विगत एक माह पूर्व सोने के क्रम में पलंग से गिर जाने के कारण उनकी पैर की हड्डी में क्रेक होने के बाद दर्द की शिकायत पर टीएमएच में उन्हें भर्ती कराया गया था। वहां से छुट्टी देने के बाद भी सुधार न होने पर दोबारा दर्द होने पर बीते शनिवार को ब्रह्मानंद अस्पताल भर्ती करवाया गया। इस दौरान चिकित्सक के अनुसार भोजन करने के क्रम में सांस की नली में अनाज का दाना अटक जाने के बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई और बुधवार को उनका निधन हो गया था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन