मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एसीबी की टीम ने आठ हजार घूस लेते एलआरडीसी कार्यालय की प्रधान लिपिक को रंगेहाथ पकड़ा ACB team caught the head clerk of LRDC office red handed taking bribe of eight thousand

लेखक: प्रकाशित:
एसीबी की टीम ने आठ हजार घूस लेते एलआरडीसी कार्यालय की प्रधान लिपिक को रंगेहाथ पकड़ा ACB team caught the head clerk of LRDC office red handed taking bribe of eight thousand

सरायकेला : एसीबी की टीम ने गुरुवार को जिले के एलआरडीसी कार्यालय में प्रधान लिपिक के प्रभार में कार्यरत महिला कर्मचारी स्वागता नंदा को 8 हजार रुपए घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि महिला कर्मचारी म्यूटेशन के एवज में घूस ले रही थी। जानकारी के अनुसार, महिला प्रधान लिपिक स्वागता नंदा सोय नामक किसी व्यक्ति का म्यूटेशन फाइल बढ़ाने के एवज में उससे 8 हज़ार रुपए की रिश्वत मांग रही थी। इससे पूर्व सोय म्यूटेशन के लिए कई बार कार्यालय का चक्कर लगा चुके थे। थक-हार कर उसने रकम देना स्वीकार कर लिया और इसकी सूचना एसीबी को देते हुए रुपए देने का समय निर्धारित किया। गुरुवार को एसीबी की टीम भी पूर्व निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंची और घुस लेते उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम से महिला कर्मचारी के पास से घूस का रकम भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उंक्त कर्मचारी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन