मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पतंजलि आईएएस अकादमी के निदेशक पर हुआ जानलेवा हमला, थाना में शिकायत दर्ज Fatal attack on the director of Patanjali IAS Academy, complaint lodged in the police station

लेखक: प्रकाशित:
पतंजलि आईएएस अकादमी के निदेशक पर हुआ जानलेवा हमला, थाना में शिकायत दर्ज Fatal attack on the director of Patanjali IAS Academy, complaint lodged in the police station

रांची(Ranchi) : बीते बुधवार की रात्रि करीब दस बजे पतंजलि आईएएस अकादमी के संचालक संजय तिवारी पर उनके ही संस्थान में पढ़ा रहे शिक्षक नवनीत रंजन द्वारा किया जानलेवा हमला किया गया। इस बाबत तिवारी द्वारा लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस सम्बंध में संस्थान के निदेशक ने बताया कि नवनीत रंजन नशे की हालत में उनके साथ हाथापाई भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें गालियां देने लगा। संजय तिवारी किसी तरह से उनसे पीछा छुड़ाकर भागे और लालपुर थाने में जाकर आवेदन दिया। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। बताया गया है कि बीती रात करीब साढ़े नौ बजे नवनीत द्वारा संजय तिवारी को संस्थान के समीप स्थित मैदान में मिलने के लिए बुलाया गया। वे जब मैदान के पास पहुंचे तो नवनीत उन्हें भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। संजय द्वारा जब उनसे पूछा गया कि क्या हुआ है तो निरंजन ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। संजय जबतक कुछ समझ पाते तबतक निरंजन उनका गला दबा कर जान मारने की कोशिश करने लगा। इस बीच किसी प्रकार संजय उनके चंगुल से छूटकर भागने में सफल रहे और लालपुर थाना पहुंच कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि निरंजन द्वारा उन्हें घर मे घुसकर जान मारने की धमकी भी दी गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन