मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार विद्या शर्मा की माता निधन, क्षेत्र में शोक की लहर Senior journalist Vidya Sharma's mother passes away, wave of mourning in the are

लेखक: प्रकाशित:
वरिष्ठ पत्रकार विद्या शर्मा की माता निधन, क्षेत्र में शोक की लहर Senior journalist Vidya Sharma's mother passes away, wave of mourning in the are

◆गुरुवार को निकली जाएगी शव यात्रा
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार विद्या शर्मा की 90 वर्षीय माता मूलक रानी देवी का बुधवार को संध्या में ब्रह्मानंद अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने संध्या करीब सात बजे अंतिम सास ली। विदित है कि विगत एक माह पूर्व सोने के क्रम में वह पलंग से गिर गई थी जिसमें उनके  पैर की हड्डी क्रैक हो गई थी। असहनीय पीड़ा के बाद उन्हें टाटा मेन अस्पताल से भर्ती कराया गया। वहां से छुट्टी देने के बाद भी सुधार न होने और दोबारा दर्द शुरू होने पर बीते शनिवार को उन्हें जमशेदपुर स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार, भोजन करने के क्रम में सास की नली में अनाज का दाना अटक जाने से उनकी स्थिति बिगड़ गई। इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उनका शव अस्पताल से जादूगोड़ा लाया जाएगा और दोपहर में उनके धर्मडीह स्थित आवास से शव यात्रा निकाली जाएगी। उंनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन