मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया पुलिस ने नशा मुक्ति रैली निकाल लोगों को किया जागरूक Gamharia police took out drug de-addiction rally and made people aware

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया पुलिस ने नशा मुक्ति रैली निकाल लोगों को किया जागरूक Gamharia police took out drug de-addiction rally and made people aware

गम्हरिया : उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति सप्ताह के अवसर पर गम्हरिया थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में नशा उन्मूलन रैली निकाली गई। गम्हरिया थाना परिसर से निकाली गई यह रैली क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों व बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से सभी तरह के नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की अपील की गई। रैली के दौरान लोगो को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों को भी बताया गया। इस दौरान उषा मोड़ के समीप थाना प्रभारी राजू ने राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों को नशापान से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ का सेवन करने से इंसान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को भी नुकसान पहुंचता है। इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए हर तरह का प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ एवं ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ की बिक्री करता है तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दें। थाना द्वारा सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इस रैली में थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन