मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बकरीद को ले कपाली ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting organized in Kapali OP regarding Bakrid

लेखक: प्रकाशित:
बकरीद को ले कपाली ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting organized in Kapali OP regarding Bakrid

सरायकेला : बकरीद पर्व के मद्देनजर कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डांगरडीह सामुदायिक भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने उपस्थित सभी लोगों से शांतिपूर्ण और सदभावपूर्ण वातावरण में इस पर्व को मनाने की अपील किया। उन्होंने किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न होने पर कपाली ओपी पुलिस को तुरंत इसकी सूचना देने का आग्रह किया। इस दौरान उपस्थित चांडिल एसडीपीओ ने कपाली क्षेत्रवासियों को बकरीद पर्व का शुभकामनाएं देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और भाईचारा के साथ मिलकर बकरीद मनाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्पीड राइडिंग करने वाले नवयुवकों समेत उपद्रवी युवकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पकड़े जाने पर उनपर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन