मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं : थाना प्रभारी Celebrate Bakrid festival peacefully: Police station in-charge

लेखक: प्रकाशित:
बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं : थाना प्रभारी Celebrate Bakrid festival peacefully: Police station in-charge

पटमदा : पटमदा थाना परिसर में बीडीओ पियुषा सलीना डोना मिंज की उपस्थिति में मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व बकरीद को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गई। इस मौके पर उपस्थित बीडीओ ने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारा बरकरार रखते हुए मनाने को कहा। वहीं, थाना प्रभारी करमपाल भकत ने सभी लोगों को त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने की अपील की। उन्होंने बैठक में शामिल शांति समिति के सभी सदस्यों का बैठक में शामिल होने और शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा मतदान को संपन्न कराने के लिए भी धन्यवाद दिया। बैठक में बीडीओ, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, पार्षद प्रदीप कुमार बेसरा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी, महावीर महतो, खादिम अंसारी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अजीत महतो, मो0 महमूद, झामुमो युवा नेता मिलन दास सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन