मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन निर्माण स्थल पर कांड्रा में की गई दंडाधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती A large number of police forces, including magistrates, have been deployed at the electrical substation construction site in Kandra

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : स्थानीय लोगों के विरोध के मद्देनजर कांड्रा में बन रहे 132/33 केवी सब स्टेशन निर्माण कार्य के लिए दंडाधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इसके लिए  सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी ने गम्हरिया प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंचायन साहू को शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी 13 जून से आगामी 19 जून तक उक्त स्थल पर तैनात रहेंगे। बताया गया है कि दंडाधिकारी के साथ सब स्टेशन निर्माण स्थल पर कांड्रा थाना से दस महिला पुलिस समेत करीब 50 सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेंगे। विदित है कि कांड्रा में विश्व बैंक की बहुउद्देशीय परियोजना के तहत  विद्युत ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण किया जाना है। पूर्व में इस सब-स्टेशन का ग्रामीणों ने काफी विरोध भी किया था। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा तोड़फोड़ भी किया गया था। उंक्त मामले में 17 नामजद समेत लगभग 50 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन