मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चिनिया के सहायक अभियंता सह बीपीओ 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार Chiniya's assistant engineer cum BPO arrested for taking bribe of Rs 5,000

लेखक: प्रकाशित:
चिनिया के सहायक अभियंता सह बीपीओ 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार Chiniya's assistant engineer cum BPO arrested for taking bribe of Rs 5,000

पलामू : एंटी करप्शन ब्यूरो की पलामू इकाई ने गढ़वा जिले के चिनिया प्रखंड में कार्यरत सहायक अभियंता सह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनुज कुमार रवि को 5000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उनके द्वारा एमबी बुक पर हस्ताक्षर के लिए पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। उन्हें मेदिनीनगर कार्यालय लाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बताया गया है कि डोल के आवेदनकर्ता को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा के तहत खेत में डोभा मिला था। उंक्त योजना को 4 लाख 96 हजार में पूरा करना था, जिसमें मापी पुस्तिका (एमबी) में हस्ताक्षर करने के लिए बीपीओ अनुज कुमार रवि ने 5% घूस की मांग कर रहे थे और नहीं देने पर मापी पुस्तिका पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। आवेदक घुस नहीं देना चाहता था। कई बार आग्रह करने के बाद भी बीपीओ रिश्वत लेकर ही काम करने पर उतारू नजर आए तो उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय मेदिनीनगर में की थी। शिकायत के आलोक में इसका सत्यापन किया गया और मामले को सत्य पाते हुए एसीबी की टीम गठित कर बीपीओ को उसके रंका प्रखंड के कंचनपुर घर से घूस लेते गिरफ्तार किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन