मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बेलटांड चौक में जिला पार्षद गीतांजलि महतो व माणिक महतो का झामुमो प्रखंड कमेटी ने गर्मजोशी से किया स्वागत JMM Block Committee warmly welcomed District Councilor Gitanjali Mahato and Manik Mahato in Beltand Chowk

लेखक: प्रकाशित:
बेलटांड चौक में जिला पार्षद गीतांजलि महतो व माणिक महतो का झामुमो प्रखंड कमेटी ने गर्मजोशी से किया स्वागत JMM Block Committee warmly welcomed District Councilor Gitanjali Mahato and Manik Mahato in Beltand Chowk

पटमदा : आजसू पार्टी छोड़ झामुमो में शामिल होने पर बोड़ाम जिला पार्षद गीतांजलि महतो व माणिक चंद्र महतो का बेलटांड़ चौक पहुंचने पर झामुमो पटमदा प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू और प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो के नेतृत्व में गाजेबाजे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेलटांड़ चौक से पटमदा बाजार तक पदयात्रा निकाली। विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि जिला पार्षद गीतांजलि महतो व माणिक महतो के झामुमो में शामिल होने से बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र में पार्टी संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। इसका फायदा निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, कालीपद महतो, अश्विनी महतो, समीर महतो, तिलोकतमा कालिंदी, मिलन दास, सिजेन हेम्ब्रम, मंटू महतो, स्वपन महतो, राजू कर्मकार, हरिपद सोरेन, जामिनि प्रमाणिक समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन