मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलकर पुरेंद्र ने सौंपा 6 सूत्री ज्ञापन Purendra met the Chief Minister and submitted a 6-point memorandum

लेखक: प्रकाशित:
मुख्यमंत्री से मिलकर पुरेंद्र ने सौंपा 6 सूत्री ज्ञापन Purendra met the Chief Minister and submitted a 6-point memorandum

आदित्यपुर : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से उनके झिलिंगगोड़ा स्थित आवास में मिलकर 6 सूत्री ज्ञापन सौपा। उंक्त ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय के चुनाव में मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के द्वारा मतदान के माध्यम से कराए जाने, खरकई नदी के किनारे आदित्यपुर क्षेत्र में मरीन ड्राइव का निर्माण कराने, खरकई नदी में गिरने वाले नालों पर स्लूइस् गेट का निर्माण कराने, विशेषकर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में आने जाने वाले भारी वाहनों के पार्किंग के लिए आदित्यपुर क्षेत्र में बृहद पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने, आदित्यपुर-दो स्थित रोड नंबर- 4 से लेकर रोड नंबर- 28 तक मुख्य मार्ग काफी ऊंचा हो जाने के कारण सभी क्रॉस रोड और मुख्य मार्ग के किनारे बने मकान/ दुकान नीचे हो गया है और वर्षा के दिनों में जल जमाव की समस्या होती है। अतः रोड नंबर- 4 से लेकर 28 तक पुनः रोड के वास्तविक और पुराने लेवल पर नए रोड का निर्माण कराने, आरआईटी थाना के निकट जागृति मैदान में खेलकूद एवं बड़े बुजुर्गों के टहलने के लिए स्टेडियम का निर्माण कराने तथा जिंदल द्वारा बार-बार एक्सटेंशन लिए जाने के बाद भी शहरी जलापूर्ति का कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोगों को पेयजल की गंभीर समस्या हो रही हैl। ऐसे में जिंदल का इकरारनामा रद्द कर जुस्को के साथ जलापूर्ति हेतु नया इकरारनामा करने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार भी शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन