मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

लू लगने से अधिवक्ता 70 वर्षीय अधिवक्ता अमूल्य कुम्भकार की मौत 70 year old advocate Amulya Kumbhkar dies due to heat stroke

लेखक: प्रकाशित:
लू लगने से अधिवक्ता 70 वर्षीय अधिवक्ता अमूल्य कुम्भकार की मौत 70 year old advocate Amulya Kumbhkar dies due to heat stroke

कांड्रा : कांड्रा बीएसएनल केंद्र के समीप चौका जाने वाले मुख्य मार्ग पर पेड़ के नीचे करीब 70 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव पुलिस ने बरामद किया है। उंक्त स्थान पर शव को देख राहगीरों ने कांड्रा थाना को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के सालगाडीह गांव निवासी अमूल्य कुंभकार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा इसकी जानकारी मृतक के  परिजनों को दिए जाने के बाद उनके परिजन कांड्रा थाना पहुंचे। मृतक के भाई कल्याण कुंभकार सरायकेला कोर्ट में वकालत करते थे। बीते शनिवार की सुबह वे एक परिचित के साथ बाइक से निजी काम से सरायकेला से गए थे। राहगीरों द्वारा बताया गया कि कांड्रा ओवर ब्रिज के समीप सड़क के किनारे चांडिल जाने के लिए दूसरे ऑटो की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मूर्छित होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि लू लगने से उनकी मौत हुई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन