मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आजसू पार्टी का स्थापना दिवस 22 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा - सहिस Foundation day of AJSU Party will be celebrated as Martyrdom Day on 22nd June - Sahis

लेखक: प्रकाशित:
आजसू पार्टी का स्थापना दिवस 22 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा - सहिस Foundation day of AJSU Party will be celebrated as Martyrdom Day on 22nd June - Sahis

पटमदा : आजसू पार्टी द्वारा बोड़ाम प्रखंड स्थित प्रधान कार्यालय मे एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बोड़ाम प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने किया जबकि संचालन रामनाथ महतो ने किया। बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बीते चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हेतु सभी को बधाई दिया और आगामी विधानसभा मे उसी ऊर्जा और जूनून के साथ स्थानीय विषयो के साथ मतदाताओ के बीच जाने और लोगो को पार्टी के विचार के साथ जीत सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति द्वारा आगामी  22 जून को आजसू स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में जुगसलाई विधानसभा के सभी प्रखंडों में भी बलिदान दिवस मनाया जाएगा जिसमे हजारो युवा उपस्थित रहेंगे। साथ ही, सभी प्रखंड में पौधारोपण भी किया जाएगा। कहा कि चूंकि वर्तमान राज्य सरकार इस राज्य के आंदोलकारियों के बलिदान को भूल चुकी है। यहाँ के मुलवासी और शोषित, बंचित लोगो के लिए संघर्ष करने वाले और इस राज्य को अलग राज्य के लिए संघर्ष कर राज्य का निर्माण करने वाले महापुरुषो को भूल चुकी है। इसलिए आजसू इस तिथि को बलिदान दिवस के रुप मे मनाएगी। बैठक में आदित्य महतो, मृत्युंजय सिंह, रामनाथ महतो, गुणधर कुंभकार, छूटूलाल सिंह, काजल गोप, निर्मल सिंह, मेनका किस्कु, पारुल दे, रेणुका महतो, रूपा सिंह, सुमित्रा महतो के साथ साथ सभी प्रभारी मौजूद थे। अंत में आदित्य महतो ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन