मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड हाइकोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिली जमानत Former Chief Minister Hemant Soren got bail from Jharkhand High Court

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड हाइकोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिली जमानत Former Chief Minister Hemant Soren got bail from Jharkhand High Court

◆अधिवक्ता संग उनके छोटे भाई बसंत सोरेन कागजी कार्रवाई के लिए पहुंचे न्यायालय
रांची(Ranchi) : झारखंड उच्च न्यायालय से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 148 दिनों बाद शुक्रवार को जमानत मिल गई है।  विदित है कि बीते 13 जून को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष तथा ईडी की ओर से बहस पूरी होने के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। उसपर आज न्यायालय द्वारा फैसला सुनाते हुए हेमन्त सोरेन को जमानत दे दी। हालांकि, हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत के लिए यह शर्त रखी है कि उन्हें ट्रायल कोर्ट यानी रांची प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में 50-50 हजार के दो निजी मुचलके जमा करने होंगे। हाइकोर्ट से हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के बाद उनके छोटे भाई और राज्य सरकार के मंत्री बसंत सोरेन कागजी कार्रवाई के लिए सिविल कोर्ट पहुंचे। उसके साथ साथ हेमंत सोरेन के अधिवक्ता और पार्टी के अन्य नेता भी सिविल कोर्ट पहुंचे हैं। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री के जमानत मिलने से झामुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन