मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हेमंत सोरेन की रिहाई संविधान और जनता के विश्वास की जीत : डॉ0 शुभेन्दु महतो Hemant Soren's release is a victory for the Constitution and public trust : Dr. Shubhendu Mahato

लेखक: प्रकाशित:
हेमंत सोरेन की रिहाई संविधान और जनता के विश्वास की जीत : डॉ0 शुभेन्दु महतो Hemant Soren's release is a victory for the Constitution and public trust : Dr. Shubhendu Mahato

सरायकेला : पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की जमानत पर रिहाई को पार्टी ने संविधान और जनता के विश्वास की जीत करार दिया है। इस खुशी में शुक्रवार को सरायकेला- खरसावां जिला कमेटी की ओर से गम्हरिया स्थित खेड़वाल सांवता जाहेरगढ़ समिति कालिकापुर, टायो गेट में लड्डू वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ0 शुभेन्दु महतो ने कहा कि हेमन्त सोरेन की रिहाई संविधान विरोधी ताकतों के मुंह पर करारा तमाचा है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को हमेशा से देश के संविधान और कानून व्यवस्था पर आस्था रही है। एक बार फिर साबित हो चुका है कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता। सत्य को बहुत देर तक छिपाकर नहीं रखा जा सकता है। आज़ भारतीय कानून व्यवस्था ने यह बता दिया है कि संविधान और कानून को खिलवाड़ समझकर दमनकारी राजनीति करने वालों को अच्छी तरह से सबक सिखाया जाएगा। भाजपा ने जिस प्रकार से हालिया दिनों में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए ओछी राजनीति के तहत बेगुनाहों को जेल में डालने की मुहिम चला रखी थी। कोर्ट ने उनके नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। हेमन्त सोरेन की रिहाई न केवल लोकतंत्र की जीत है, बल्कि राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की भावनाओं की भी जीत है। डॉ0 महतो ने कहा कि भाजपा कभी भी ये नहीं चाहती है कि झारखण्ड का कोई गरीब आदिवासी का बेटा उनसे आंखों में आंखें डालकर बात भी करे। यही कारण था कि एक साज़िश के तहत ग़लत आरोप लगाकर भूमिपुत्र हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया था। लेकिन सूबे की जनता सहित झामुमो को पूरा विश्वास था कि सत्य की जीत होगी। आखिरकार वह दिन भी आ ही गया। भाजपा की तानाशाही राजनीति हारी और लोकतंत्र की जीत हुई। आज़ का दिन समस्त झारखण्ड वासियों के लिए जश्न का दिन है। हेमंत दा के आने से पार्टी में पुनः एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आनेवाले विधानसभा चुनाव के दौरान ऐतिहासिक जनादेश के साथ हेमन्त सोरेन फिर एक बार राज्य की बागडोर संभालेंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।
पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की रिहाई होकर सकुशल घर नहीं पहुंच जाने तक सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ0 शुभेन्दु महतो ने जो जूता एवं चप्पल नहीं पहनने का संकल्प लिया था, आज संकल्प को गम्हरिया स्थित खेड़वाल सांवता जाहेरगढ़ समिति कालिकापुर के सचिव भोमरा माझी ने चप्पल पहना कर उनका संकल्प तोड़ा।
इस मौके पर झामुमो प्रखण्ड सचिव मंगल हाँसदा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष बेनीमाधव महतो, खेड़वाल सांवता जाहेरगढ़ समिति कालिकापुर के महासचिव उदय मार्डी, सचिव भोमरा माझी, उपाध्यक्ष सोखेन हेम्ब्रम, मदन मार्डी, गोमहा हाँसदा, हेमंत मार्डी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन