मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिली सांसद जोबा माझी, कहा सच की हुई जीत MP Joba Majhi meets former Chief Minister Hemant Soren, says truth has won

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिली सांसद जोबा माझी, कहा सच की हुई जीत MP Joba Majhi meets former Chief Minister Hemant Soren, says truth has won

चक्रधरपुर : रांची में जमीन से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आये पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने देर शाम मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद जोबा माझी ने हेमंत सोरेन को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। वहीं लोकसभा चुनाव में सिंहभूम से ऐतिहासिक जीत पर हेमंत सोरेन ने जोबा माझी को बधाई दी। इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत पर कहा सच हमेशा सच होता है और न्यायपालिका ने सच का साथ दिया। न्यायालय के फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा विरोधियों की साजिश नाकाम हुई। हमें पूरा भरोसा था झारखंड के गरीब और दबे कुचले की आवाज हेमंत सोरेन को जरूर न्याय मिलेगा। उन्होंने आज के दिन को झारखंड की राजनीति का अहम दिन करार देते हुए कहा  करोड़ों झारखंडियों की यह जीत है। मौके पर हेमंत सोरेन की पत्नी गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन