मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया सीओ पर लगे आरोपों की प्रशिक्षु आईएएस कुमार रजत ने जांच की Trainee IAS Kumar Rajat investigated the allegations against Gamharia CO

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया सीओ पर लगे आरोपों की प्रशिक्षु आईएएस कुमार रजत ने जांच की Trainee IAS Kumar Rajat investigated the allegations against Gamharia CO

गम्हरिया : स्थानीय भाजपा नेता संतोष कुमार तिवारी द्वारा सीओ कमल किशोर के खिलाफ घूस मांगने के आरोपों की जांच करने प्रशिक्षु आईएएस कुमार रजत गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उंक्त आरोप के बावत सीओ समेत अन्य कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। विदित है कि इससे पूर्व प्रशिक्षु आईएएस द्वारा महिला बिदामी देवी और संतोष तिवारी से भी पूछताछ की जा चुकी है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को संतोष कुमार तिवारी ने उपायुक्त के जनता दरबार में गम्हरिया सीओ पर जमीन के कागजात को ऑनलाइन करने के एवज में 20 हजार रुपए घूस मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। तत्पश्चात, उपायुक्त ने मामले के जांच का जिम्मा प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी कुमार रजत को दी थी। उसके बाद गुरुवार को उंक्त शिकायत की जांच करने प्रशिक्षु आईएएस गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचे। हालांकि, खुद पर लगे आरोपों को सीओ कमल किशोर ने बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि किसी तरह के पैसों की मांग नहीं की गई है। कर्मचारी ने जो जांच प्रतिवेदन दिया है उसके आधार पर पंजी- 2 में आवेदक का नाम दर्ज नहीं है। किंतु, संतोष तिवारी ने इसे मानने से इंकार करते हुए गलत तरीके से ऑनलाइन चढ़ाने का दबाव देने का प्रयास किया। ऐसा नहीं करने पर मुझ पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ बिचौलिए किस्म के लोगों के कारण अंचल कर्मियों को काम करने में परेशानी हो रही है। वे मनमाने तरीके से काम कराना चाहते हैं। वैसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की
जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन