मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से गम्हरिया के तीन पंचायतों में लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक Through Voter Awareness Rath, people were made aware about voting in three Panchayats of Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से गम्हरिया के तीन पंचायतों में लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक Through Voter Awareness Rath, people were made aware about voting in three Panchayats of Gamharia

सरायकेला : जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन 'मतदाता जागरूकता रथ' के माध्यम से ऑडियो-वीडियो क्लिप का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को विधानसभा चुनाव में ईवीएम/वीवीपैट का प्रयोग कर मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड के यशपुर, डुंडरा, जयकन और ईटागढ़ पंचायत में ईवीएम व वीवीपैट का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही, ऑडियो/वीडियो द्वारा मतदाताओं को ईवीएम/वीवीपैट के खूबियों की जानकारी देते हुए इसके माध्यम से मतदान करने के तरीको से अवगत कराया गया। साथ ही आगामी 13 मई को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने से संबंधित वीडियो क्लिप दिखाए गए। इस दौरान दिव्यांग मतदाता एवं महिला मतदाताओं के लिए भी जागरूकता से संबंधित वीडियो क्लिप दिखाए गए। उन्हें मतदान का अधिकार और ईवीएम के माध्यम से मतदान कैसे करें, इसकी जानकारी हिदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में दी गई। एलईडी के माध्यम से लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें वोट की महत्ता से भी अवगत कराया गया और उससे जुड़े अन्य विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। नए मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति प्रेरित किया गया। नए मतदाताओं को बताया गया कि अपने मतदान केंद्र पर सर्वप्रथम मताधिकार का प्रयोग करने पर उन्हें प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वीडियो क्लिप प्रदर्शित कर लोगों को बताया गया कि वीवीपैट बिल्कुल पारदर्शी तरीके से काम करती है और मतदाता के मन में उत्पन्न हर शंका का समाधान करती है। आम नागरिक को बताया गया कि कोई भी नागरिक सी विजिल एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन