मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

केकेसी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर और गम्हरिया में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान KKC State President Shailesh Pandey launched an intensive public relations campaign in the industrial areas Adityapur and Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
केकेसी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर और गम्हरिया में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान KKC State President Shailesh Pandey launched an intensive public relations campaign in the industrial areas Adityapur and Gamharia

◆मजदूरों से जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील, 13 मई को गठबंधन प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में मतदान करने को कहा
गम्हरिया : असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ( केकेसी) के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडेय ऊर्फ शैलेश पांडेय ने शुक्रवार को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र का सघन दौरा कर 500 से अधिक मजदूरों से संपर्क किया और उनसे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष मे आगामी 13 मई को मतदान करने की अपील की। प्रातः 10 बजे से शाम 06 बजे तक किए अपने दौरे में उन्होंने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 1,2, 4 एवं फेज 7 सहित गम्हरिया लार्ज सेक्टर में भी जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करना है। अपने ट्रेड यूनियन के अधिकार को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बननी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जुमलेबाज सरकार को देश से उखाड़ फेकना है। पांडेय ने कहा कि मंहगाई डायन की तरह देशवासियों को खाए जा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री जी को मंहगाई, बेरोजगारी दिखती नही है। वे 16-16 घंटा काम कर रहे है केवल अपने चंद उद्योगपतियों के लिए। हमें गरीबों का दुख दर्द, तकलीफ समझने वाली सरकार चाहिए। कहा कि राहुल जी पूरे भारत वर्ष का भ्रमण कर आम जनता की जरूरत के अनुरूप अपनी चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया है जिसमें सभी लोगो तक पहुंचने वाली न्याय की बात की गई हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि अहंकारी, जनविरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फेंके एवं झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी को सिंहभूम संसदीय सीट से विजयी बनाकर इंडिया गठबंधन का हाथ मजबूत करने का काम करे। कार्यक्रम को सफल बनाने में चक्रधर दास, गणेश मिश्रा, रोहित दास, विनोद, सुधीर, चैता राम, दुर्गा राम बैठा, बीरेंद्र साहू, दीपक दास, सुब्रतो दास, सौरभ, सोनू समेत अन्य लोगों की अहम भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन