मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने वार्ड पांच में लगाया वाटर कूलर Marwari Mahila Sammelan installed water cooler in Ward 5

लेखक: प्रकाशित:
मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने वार्ड पांच में लगाया वाटर कूलर Marwari Mahila Sammelan installed water cooler in Ward 5

गम्हरिया : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, गम्हरिया शाखा की ओर से गम्हरिया के वार्ड पांच स्थित शिव- हनुमान मंदिर के समीप वाटर कूलर लगाया गया। इसका उद्घाटन ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गम्हरिया शाखा की प्रमुख पूनम बहन ने किया। उन्होंने भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों के लिए वाटर कूलर लगाने के लिए मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष रीना धानुका ने बताया कि मारवाड़ी महिलाओं की ओर से सामाजिक जिम्मेदारी के तहत लोगों को राहत पहुंचाने के लिए वाटर कूलर लगाया गया है। इस मौके पर अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, मंजू चौधरी, विनीता केडिया, गायत्री तुलस्यान, गीता अग्रवाल, भानु अग्रवाल, सरला अग्रवाल समेत कई सदस्य उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन