मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सम्मानित किए गए टॉप टेन में शामिल एसएस प्लस टू उवि के बच्चे S.S. plus two high school children included in top ten in the district honored

लेखक: प्रकाशित:
सम्मानित किए गए टॉप टेन में शामिल एसएस प्लस टू उवि के बच्चे S.S. plus two high school children included in top ten in the district honored

गम्हरिया : राज्य सम्पोषित प्लस टू उच्च विद्यालय गम्हरिया में एक समारोह आयोजित कर इस वर्ष जैक द्वारा आयोजित बारहवीं की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर तीनों संकायों में टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उन्हें मिठाई भी खिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव ने बताया कि स्कूल में संसाधनों की कमी के बावजूद इन छात्र-छात्राओं ने अपने लगन और परिश्रम के बल पर बेहतर अंको से उत्तीर्ण ही नहीं हुए बल्कि जिले के टॉप टेन में शामिल होकर विद्यालय का नाम भी रोशन किया है। वास्तव में ये सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। गौरतलब है कि बारहवीं साइंस में इस  विद्यालय की चार छात्राएं जिला टॉप टेन में शामिल रही जिसमे दो छात्राएं प्रथम व द्वितीय स्थान पर थी। उसी प्रकार आर्ट्स में भी इस विद्यालय की दो छात्राएं जिला टॉप टेन में रही। इस  मौके पर शिक्षक संजय कुमार सिंह,अश्वनी कुमार,अनिल कुमार सिंह,धीरेंद्र कुमार तिवारी, पुष्कर सुमन, अनिमा कुमारी, छविरानी महतो, भूदेव महतो, पूर्णिमा हेंब्रम, सतीश चंद्र हलधर, ज्ञान सिंह, आशीष कुमार रवि, छाया रानी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन