मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर झामयू ने निकाली मोटरसाइकिल रैली JMU takes out motorcycle rally on International Labor Day

लेखक: प्रकाशित:
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर झामयू ने निकाली मोटरसाइकिल रैली JMU takes out motorcycle rally on International Labor Day

गम्हरिया : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखण्ड मजदूर यूनियन के सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की ओर से विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में औद्योगिक क्षेत्र के काफी संख्या में मजदूर शामिल हुए। इस दौरान सर्वप्रथम मिरुडीह स्थित सिद्धों कान्हो मुर्मू की प्रतिमा पर यूनियन के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात वहां से सैकड़ों मोटरसाइकिल में सवार होकर रैली की शुरुआत की गई। यह रैली पूरे औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग से होते हुए औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज स्केटर स्थित मजदूर नेता स्व0 रतिलाल महतो के समाधि स्थल तक पहुंच कर सम्पन्न हुई। वहां सदस्यों ने स्व0 रतिलाल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वहां एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें यूनियन नेताओं ने मजदूर एकता का संदेश देते हुए इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील गोराई, जिला महासचिव सनत सिंह सरदार, रवि सिंह, सागर खंडायत, कृष्णा महतो, सुरज लोहार, संजय मंडल, सागर महतो, दीपू गोप, बिरमल बेसरा समेत सभी सदस्य व सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन