मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अनियंत्रित मिल्क वैन पलटने से मोटरसाइकिल चालक का पैर कटा, वैन चालक भी घायल Motorcyclist's leg amputated due to uncontrolled milk van overturning, van driver also injured

लेखक: प्रकाशित:
अनियंत्रित मिल्क वैन पलटने से मोटरसाइकिल चालक का पैर कटा, वैन चालक भी घायल Motorcyclist's leg amputated due to uncontrolled milk van overturning, van driver also injured

जमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना अंतर्गत खरकई पुल के समीप अनियंत्रित होकर मिल्क वाहन पलट जाने से पास से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में उसका पाँव कट गया हैं।  घायल मोटरसाइकिल चालक का नाम परशुराम बताया जा रहा हैं जो आदित्यपुर में मैकेनिक का कार्य करते हैं। इसके अलावा मिल्क वाहन चालक के सर और कमर में चोटें आई जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर ईलाज के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,मिल्क वाहन चालक नशे में धुत्त था और दुध का वाहन लेकर तेज रफ़्तार से जमशेदपुर से आदित्यपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान वाहन इतनी आदित्यपुर गोल चक्कर के समीप वाहन पलट गई जिससे पास से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल चालक उसकी चपेट में आ गया। उंक्त वाहन के नीचे मोटरसाइकिल सवार का पैर दब कर कट गया। दुर्घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर जुटे राहगीर, स्थानीय लोग और पुलिस द्वारा घायल मोटरसाइकिल चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिल्क वाहन का चालक नशे की हालत में था। घटना के बाद से ही वह वहां से भाग निकलने कोशिश कर रहा था। मगर नशा में रहने के कारण भाग नहीं सका और पुलिस द्वारा उसे दबोच लिया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन