मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

केंदू गाछ के समीप से पुलिस ने बोरा में बंद युवक का शव किया बरामद, हत्या की आशंका Police recovered the dead body of a young man in a sack near Kendu Gach, suspicion of murder

लेखक: प्रकाशित:
केंदू गाछ के समीप से पुलिस ने बोरा में बंद युवक का शव किया बरामद, हत्या की आशंका Police recovered the dead body of a young man in a sack near Kendu Gach, suspicion of murder

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टाटा-कांड्रा मार्ग पर केंदु गाछ स्थित पवन कांटा के समीप से शुक्रवार की सुबह पुलिस ने बोरा में बंद लगभग 37 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचाई नहीं हो पाई है। मृतक का रंग गोरा है, लेकिन उसका चेहरा पूरी तरह से काला पड़ गया था। उसके शरीर पर सिर्फ गमछा लिपटा है। शरीर पर भी कई जगह कटे का निशान भी पाया गया है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसकी हत्या की गई है। चेहरा देखकर लग रहा है कि युवक को उल्टा टांगकर रखा गया था। इस कारण ही चेहरा काला पड़ा था। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान करने में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन