मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बर्मामाइंस स्थित लक्ष्मी टिम्बर में लगी भीषण आग, पांच घन्टे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया A massive fire broke out in Lakshmi Timber located in Burma mines, it was brought under control after five hours of effort

लेखक: प्रकाशित:
बर्मामाइंस स्थित लक्ष्मी टिम्बर में लगी भीषण आग, पांच घन्टे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया A massive fire broke out in Lakshmi Timber located in Burma mines, it was brought under control after five hours of effort

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित लक्ष्मी टिम्बर नामक लकड़ी गोदाम में शनिवार को लगी भीषण आग से वहां अफरा तफरी मच गया। इस आगलगी में लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के लोग भयभीत हो उठे। आग लगने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। मौके पर पहुंची दमकल वाहनों द्वारा करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद उंक्त आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। बताया गया है कि वहां लकड़ी काटने के अलावा रबड़ का भी काम होता है। आगलगी की सूचना पाकर विधायक मंगल कालिंदी, जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो और महागठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती भी घटनास्थल पर पहुंच और पूरे मामले की जांच कराने का भरोसा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर के पास रबर की पैकिंग होती है उसमें आग लगी है। आग रबर के कचरे में लगी थी, इसलिए लपटें ज्यादा तेज थी। इस कारण दमकल को आग पर काबू पाने में काफी परेशानी आई। जिस जगह आग लगी थी उसके पास ही काफी मात्रा में लकड़ियां रखीं थीं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन