मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक सवार 20 फीट खाई में गिरा, गंभीर रूप से घायल Uncontrolled bike rider fell 20 feet into ditch, seriously injured

लेखक: प्रकाशित:
अनियंत्रित बाइक सवार 20 फीट खाई में गिरा, गंभीर रूप से घायल Uncontrolled bike rider fell 20 feet into ditch, seriously injured

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता चेक पोस्ट के समीप एक बाइक अनियंत्रित होंकर करीब 20 फ़ीट नीचे गहरे खाई में जा गिरी जिससे लखाई सोय नामक बाइक सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार की प्रातः करीब छह बजे की बताई गई है।
बताया गया है कि चेक पोस्ट के समीप पुलिया निर्माण को लेकर गहरी खाई खोदी गई है। इस कारण डायवर्सन से लोग आवाजाही करते हैं। इस दौरान ठेकेदार द्वारा डायवर्सन पर किसी तरह का इंडिकेटर या बेरीकेटिंग नहीं लगाई गई है। इस कारण बाइक सवार अनियंत्रित होकर बाइक समेत खाई में जा गिरा।  घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों द्वारा पोटका थाना पुलिस एवं 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी समीर तिर्की ने 108 एम्बुलेंस से घायल लखाई सोय को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। बताया गया है कि घायल बाइक सवार लखाई सोय मानगो के उलीडीह का रहने वाला है। वह बाइक से राजनगर के नाटो स्थित अपने ससुराल जा रहा था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन