मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

करीब डेढ़ दर्जन अपराधियों ने कांड्रा-चौका मार्ग पर ट्रकों को रोककर लूटपाट व मारपीट की About one and a half dozen criminals stopped trucks on Kandra-Chowka road and looted and assaulted them

लेखक: प्रकाशित:
करीब डेढ़ दर्जन अपराधियों ने कांड्रा-चौका मार्ग पर ट्रकों को रोककर लूटपाट व मारपीट की  About one and a half dozen criminals stopped trucks on Kandra-Chowka road and looted and assaulted them

सरायकेला : चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा-चौका मार्ग पर लखना सिंह घाटी के पास बीते गुरुवार की रात सड़क लुटेरों ने करीब दर्जन भर ट्रकों को रोककर लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि 10 से 15 लूटेरों द्वारा उंक्त वारदात को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उंक्त मार्ग पर करीब दो घंटे तक नकाबपोश अपराधियों ने बाहरी गाड़ियों को रुकवाकर उसमें तोड़फोड़ की और चालकों के साथ मारपीट कर पैसे छीन लिए।
अपराधियों द्वारा इस दौरान धारदार हथियार से कई चालकों पर हमला भी किया गया जिससे वे जख्मी हो गए। इसके बाद अपराधियों ने चालकों से नकद, मोबाइल आदि की छिनतई की गई। इस दौरान कई चालक अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। करीब दो घंटे तक अपराधी सड़क पर लूटपाट करते रहे किंतु पुलिस नहीं पहुंच पाई। गौरतलब है कि लखना सिंह घाटी कांड्रा और चौका थाना सीमा से सटा है। पुलिस यह तय नहीं कर सकी कि किसके अधिकार क्षेत्र में अपराधी तांडव मचा रहे हैं। लूटपाट कर अपराधी के चले जाने के बाद पीड़ित ट्रक चालको ने अपनी ट्रकों को बीच सड़क पर खड़ा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। रात्रि करीब दो बजे के बाद चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ट्रक चालकों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया। पुलिस ट्रक चालको से बात कर घटना की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि उंक्त मार्ग पर रात्रि में पेट्रोलिंग नहीं किए जाने से अक्सर छिनतई की घटनाएं होती रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन