मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

इसरो के प्रतिनिमण्डल ने बालाजी कृष्णा इंजीटेक कंपनी का लिया जायजा, सहयोग का दिया आश्वासन ISRO delegation took stock of Balaji Krishna Engitech Company, assured cooperation

लेखक: प्रकाशित:
इसरो के प्रतिनिमण्डल ने बालाजी कृष्णा इंजीटेक कंपनी का लिया जायजा, सहयोग का दिया आश्वासन ISRO delegation took stock of Balaji Krishna Engitech Company, assured cooperation

गम्हरिया : बीते बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक कंपनी में हुई अगलगी की घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को उद्यमी संगठन इसरो के प्रतिनिधि कंपनी पहुंचकर इसका जायजा लिया। इस दौरान वे कंपनी के निदेशक संजीव कुंडू से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने आगलगी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि छोटे छोटे उद्यमियों के लिए इस तरह की घटना काफी पीड़ादायक होती है। उनके पास कंपनी को फिर से खड़ा करना चुनौतियों भरा होता है और नुकसान की भरपाई करने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कंपनी के निदेशक संजीव कुंडू ने बताया कि जिस वक्त घटना घटी वे शहर में नहीं थे, मगर फोन से ही सभी घायलों का बेहतर से बेहतर ईलाज कराने के लिए टीएमएच भेजा गया। उन्होंने कहा कि नफा-नुकसान की कोई परवाह नहीं है। इनकी पहली प्राथमिकता सभी मजदूरों का बेहतर से बेहतर ईलाज कराना है। इसके लिए यदि मुझे कंपनी बेचनी भी पड़े तो परवाह नहीं है। कंपनी का जायजा लेने आए प्रतिनिधिमंडल में इसरो अध्यक्ष रूपेश कतरियार के अलावा समीर सिंह, मनोज कुमार, विनय सिंह, उत्तम चौधरी, सौरभ चौधरी, शैकत घोष, अवनीत मुतरेजा, राजीव शुक्ला आदि भी शामिल थे। गौरतलब है कि बीते बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे बालाजी कृष्णा इंजीटेक कंपनी के फर्नेस में तेल डालने के क्रम में बावरी के चिंगारी से आग लग गई थी जिसमें सात मजदूर झुलस गए थे। सभी घायल मजदूरों को आनन-फानन में टीएमएच ले जाया गया था जहां सभी का इलाज चल रहा है। हालांकि उसमे दो मजदूर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन