मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा स्टील गम्हरिया की ओर से बच्चों के बीच मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन Mega drawing competition organized among children by Tata Steel Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
टाटा स्टील गम्हरिया की ओर से बच्चों के बीच मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन Mega drawing competition organized among children by Tata Steel Gamharia

गम्हरिया : टाटा स्टील लिमिटेड, गम्हरिया छोटा गम्हरिया स्थित द मल्टीपर्पस कम्युनिटी हॉल में कंपनी के आसपास गांव दुग्धा, खुचिडीह, सापड़ा, बड़ा गम्हरिया, गौरी आदि गांव के स्कूली बच्चों के बीच एक दिवसीय 'मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता' काआयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के करीब 150 से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लेकर पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण पर अपनी प्रतिभा व विचार को प्रदर्शित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुहैल खान और आशुतोष आनंद उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए पर्यावरण के लिए हरियाली जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर बक्सहों ने भी बड़े उत्साह के साथ अपने विचार जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक प्रतिबंध, ऊर्जा बचत आदि पर व्यक्त किया। इस मौके पर कंपनी के अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की ओर प्रतिबद्ध होने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर टाटा स्टील लिमिटेड गम्हरिया के चीफ रंजन कुमार सिंह, एचआर चीफ मोहम्मद रशीद जाफरी के अलावा पर्यावरण और सीएसआर टीम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन