मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लू लगने से अज्ञात महिला की मौत Unknown woman dies due to heat stroke in extreme heat

लेखक: प्रकाशित:
भीषण गर्मी में लू लगने से अज्ञात महिला की मौत Unknown woman dies due to heat stroke in extreme heat

आदित्यपुर : भीषण गर्मी के कारण आदित्यपुर में लू की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई।  उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसे आदित्यपुर बिजली ऑफिस से सटे बाजार के पास घूमते हुए देखा गया था। उसके कुछ देर बाद बिजली विभाग के चाहरदीवारी से सटे एक दुकान के आगे वह जमीन पर बेहोश होकर अचानक गिर पड़ी। स्थानीय लोगो द्वारा उसे उठा कर खाली जगह पर लाकर सुला दिया। किन्तु, कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय दुकानदारों द्वारा इसकी जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसके परिजनों की खोजबीन में जुट गई। बताया गया है कि दम तोड़ने से पूर्व महिला ने बाजार के कुछ लोगों से आदित्यपुर के डी रोड़ जाने की बात की थी। कुछ समय बाद ही लू की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन